अलीगढ़ : गृह मंत्री अमित शाह की तालानगरी में रैली आज - News Detail

अलीगढ़ : गृह मंत्री अमित शाह की तालानगरी में रैली आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। वे करीब 50 मिनट तक रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मंच साझा करेंगे। इसके अलावा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा समेत कई मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियों व एसपीजी कमांडो ने डेरा जमा लिया है और कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बुधवार को प्रभारी डीएम/सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अलावा भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रैली स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मिलीं खामियों में सुधार के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

30 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मंच से लेकर हेलिपैड तक की व्यवस्था
एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि रैली स्थल पर मंच से लेकर कॉटेज, दीर्घा, गैलरी, वाहन पार्किंग व हेलिपैड की सुरक्षा के लिए 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *