सीएम धामी ने कहा- तोड़ेंगे मिथक, जनता से कोरोना के नियम का पालन कर मतदान करने की अपील - News Detail

सीएम धामी ने कहा- तोड़ेंगे मिथक, जनता से कोरोना के नियम का पालन कर मतदान करने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद कई मिथक टूटे हैं। हम उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र के उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कोरोना की चुनौती पर मुख्यमंत्री विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूर्ण से इस महामारी को हराने में सफल होंगे। हम सभी कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के नियमों का पूर्णत: पालन करेंगे और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएंगे। चुनाव में जाने से पूर्व अपनी सरकार के कामकाज पर उन्होंने कहा कि हमने पांच जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजनाओं की स्वीकृति हुई। रेलवे, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी की योजनाओं के अलावा किसान, उद्यमी, कारोबारी, व्यापारी, दुकानदार, कमजोर वर्ग, युवा, महिला सहित हर वर्ग के हितों के लिए काम किया। रोजगार देने की शुरुआत की। 21 साल से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे को निपटाया। हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा को फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *