बीते 24 घंटे में 2.85 लाख लोग संक्रमित, 665 की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता - News Detail

बीते 24 घंटे में 2.85 लाख लोग संक्रमित, 665 की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना संकट के बीच आज संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (26 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914(2,85,914) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 30 हजार अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 665 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग ( 22,23,018 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 99 हजार 73(2,99,073) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.16 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 17.33 फीसदी है।

महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,914 नए मामले सामने आए हैं और 86 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इस दौरान 30,500 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,028 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *