आज हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल, तीन दिन तक करेंगे वास - News Detail

आज हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल, तीन दिन तक करेंगे वास

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के सातवें दौरे पर रविवार को हरिद्वार आएंगे। वे तीन दिन तक तीर्थ नगरी हरिद्वार से पार्टी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल हरिद्वार से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं।

केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। उनके दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे हरिद्वार के एक होटल में मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। केजरीवाल हरिद्वार से ही प्रदेश की 70 सीटों पर पार्टी के चुनाव प्रचार का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही अंतिम समय में चुनाव रणनीति को धार देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *