सीआईएमबी क्लासिक में लाहिड़ी की वापसी, छठे स्थान पर पहुंचे

कुआलालंपुर। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी कुआलालंपुर चल रही सीआईएमबी क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दिन बोगी रहित 64 के कार्ड के शानदार प्रदर्शन के दम पर छठे स्थान पर आ गये। लाहिड़ी दो दौर के बाद संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर थे लेकिन तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया। कुआलालंपुर के टीपीसी सर्किट में 64 का कार्ड उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में 62 का कार्ड था।

इस बीच, टूर्नामेंट में अन्य भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया तीसरे दिन दो ओवर 74 के स्कोर के खराब प्रदर्शन से संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर खिसक गये। उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 का है।इस टूर्नामेंट में पहले स्थान पर चल रहे पैट पेरेस तीसरे दिन में आठ अंडर 64 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 21 अंडर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *