अपने अंतिम सफर पर बप्पी लाहिड़ी - News Detail

अपने अंतिम सफर पर बप्पी लाहिड़ी

दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं रहे। अंतिम यात्रा शुरू होते ही गायक की बेटी बिलख-बिलख कर रोने लगीं। ‘लाहिड़ी हाउस’ से बप्पी दा का पार्थिव शरीर विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान गृह ले जाया जा रहा है। बता दें कि बप्पी दा का निधन मंगलवार (15 फरवरी) को रात 11:45 बजे के आस-पास हुआ था। लेकिन, अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *