भारत ने 24 घंटे में यूक्रेन से निकाले 1300 लोग

यूक्रेन में युद्ध के संकट के बीच भारत अपने लोगों को निकालने का हर संभव प्रयास कर रहा है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। राजधानी कीव पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में भारत के लोगों को कीव से अलग शिफ्ट किया गया है और उन्हें पड़ोसी देशों के जरिए भारत वापस लाया जा रहा है। भारत ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है। राहत की बात है कि भारत ने पिछले 24 घंटे में 1377 लोगों को निकाल लिया है

भारतीय वायुसेना भी कर रही मदद
अब इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना भी जुट गई है। आज एयरफोर्स के तीन विमान पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं। आज सुबह 4 बजे ही ग्लोबमास्टर सी 17 रोमानिया के लिए रवाना हो गया है। इस समय भारत रोमानिया, स्लोवाकिया, पोलैंड और हंगरी से भारतीय छात्रों और अन्य लोगों को मदद पहुंचा रहा है। यूक्रेन ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *