हर रंग की होलीः भारतीयों में अपने ढंग से खुशी के रंग मनाने के लिए जोश भरता है कू ऐप का होली गान

देहरादून। होली के मौके पर देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेफॉर्म कू ऐप ने एक जोशीला होली गान- हैशटैग हर रंग की होली लॉन्च किया है। इसका मकसद इस बार भारतीयों को अपनी अनूठी परंपराओं को दिखाते हुए रंगों के त्योहार को अपने ढंग से मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। हैशटैग हर रंग की होली – प्रभावशाली शख्सियतों और सितारों के जरिये पूरे भारत से सांस्कृतिक विविधता और लोकाचार को एक साथ मिलाती है। इसमें रंगों और लाठी से खेली जाने वाली उत्तर प्रदेश की लट्ठमार होली की झलक, लोक नृत्य और मार्शल आर्ट को एक साथ मिलाकर पंजाब के होला मोहल्ला, स्थानीय लोगों द्वारा बसंत का स्वागत करने वाला गोवा का जीवंत शिग्मो, भगवान कृष्ण के भव्य जुलूस वाले पश्चिम बंगाल के डोल जात्रा तक का रंग शामिल है। इससे यह गान कई संस्कृतियों, एक भावना को बेहतरीन ढंग से दर्शाता है।
यह गान भारतीयों को उन सभी अनोखे तरीकों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करता है, जिसमें वे अलग-अलग ढंग से एक ही त्योहार मनाते हैं। कू ऐप पर यूजर्स- मिलेरंगमेरातुम्हारा, सबकी बोली हैप्पी होली, इंडिया की होली जैसे हैशटैग के माध्यम से वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो उनके रिवाजों, त्योहार के पकवानों, व्यंजनों और विरासत को बेहतरीन रूप से पेश करते हैं।
इस संबंध में कू ऐप के प्रवक्ता ने कहा, हमारा मंच हर उस चीज़ को सलाम करता है जिसे भारत मनाता है; चाहे वह खेल हो, चुनाव हो, फिल्में हों या त्योहार। होली भारत के सबसे मशहूर त्योहारों में से एक है और इसे राज्यों में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। 2022 इसलिए खास है क्योंकि लोगों को अब टीका लगा चुका है और लोग दो साल बाद होली को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *