सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय रखे हैं और उनके पास 24 विभाग हैं। परिषद विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने पास आबकारी, ऊर्जा, पेयजल, श्रम, गृह, राजस्व, कार्मिक, राज्य संपत्ति, नियोजन, सूचना, न्याय, आपदा प्रबंधन, नगारिक उड्डयन समेत 21 मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे। वह कुल 24 विभागों को देखेंगे। वहीं, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। महाराज को लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम प्रबंधन को बरकरार रखते हुए पंचायती राज व ग्रामीण निर्माण नए मंत्रालय दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के पास ये विभाग

मंत्रालय : कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्यसंपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *