दिल्लीवालों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि आसमान आग उगल रहा है और लोगों का घर से बाहग निकलना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 महीने के अंदर तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई हैबारिश ना होने के कारण गर्मी दिल्लीवालों को और ज्यादा सता रही है, अब दिल्ली का तापमान लगभग 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।