उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 20 से दो दिन तक बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट - News Detail

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 20 से दो दिन तक बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 20 व 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने आदि को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 22 व 23 को बारिश में कमी आएगी।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर व नैनीताल जिलों के लिए सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी किया है।

20 व 21 को राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने व उसके बाद कमी की संभावना है। सोमवार से राज्य में 20 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *