आईएसबीटी स्थित मॉल को बना दिया उड़ता पंजाब - News Detail

आईएसबीटी स्थित मॉल को बना दिया उड़ता पंजाब

-पुलिस की नाक के निचे चल रहा नशे का कारोबार
-एमडीडीए के मॉल में ड्रग्स, फ्लैटस में वेश्यावृति
-पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चल रहा ड्रग्स, शराब और सैक्स रैकेट का काला धंधा
(राज छाबड़ा)
देहरादून। आईएसबीटी के पास स्थित एमडीडीए मॉल और फ्लैट्स में अय्याशी के अड्डे चल रहे हैं। जब से यहां रैमकी कंपनी की लीज खत्म होने के करीब है। बडे ब्रांड यहां से पैकअप कर गए, लेकिन पीछे से डिस्को और पब की आड़ में कुछ अय्याशों ने मॉल को उड़ता पंजाब बना दिया है। शाम घिरते ही यहां हुक्काबार चल पड़ते हैं। नाबालिगों को हुक्के की आड़ में नशा पिलाया जा रहा है। साथ ही पीछे बने एमडीडीए फ्लैट्स को भी हुक्काबार चलाने वाले गैंग ने किराए पर लेकर वहां वेश्यावृति के अड्डे चला रखे हैं।
बिना लाइसेंस मॉल में परोसी जा रही शराब:
एमडीडीए मॉल के सेकंड फ्लोर पर एक पब में हुक्का बार और बीयर बार चल रहा है। बिना लाइसेंस शराब ​पिलाई जा रही है, यहीं दिन रात हुक्का बार भी सुलग रहा है। स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट्स को यहां नशाखोरी की लत डाली जा रही है।
सैक्स रैकेट भी चलने की सूचना:
 मॉल के सेकंड फ्लोर पर कभी ब्ल्यू व्हेल नाम से पब चलता था, उल्टे—सीधे धंधे करने के चक्कर में ओनर ने ​आपराधिक प्रवृति के कुछ लोगों को ठेके सबलेट पर दे दिया। ठेकेदार बनकर मॉल पर कब्जा जमाए बैठे यही लोग दिन रात यहां नशा तस्करी और दूसरे काले धंधे करते हैं।
आए दिन झगड़े फसाद, सेक्सटार्शन का खुला खेल: 
इस मॉल के सेकंड फ्लोर के कुछ बंद कर रेस्टोरेंट और पब में गेट बंद कर अंदर खाने हुक्का बार चल रहे हैं। यहां आए दिन झगड़े फसाद होतें हैं। कई बार मारपीट हो चुकी है, स्थानीय आईएसबीटी पुलिस चौकी तक भी कई बार शिकायतें आई, लेकिन वहां भी ले देकर मैनेज कर लिया जाता है। यहां से सेक्सटॉर्शन का खेल भी चल रहा है, यहां लड़कियां बुलाकर उनके जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गेम भी चल रहा है। ऐसे काले कारनामों के अड्डों पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है।
एसएसपी ने कहां बंद कराएंगे मॉल में चल रहे अड्डे: 
इस मामले में जब एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी से बात की तो उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो जांच करेंगे, कार्रवाई करेंगे। अगर गुंडा तत्व वहां डेरा डाले हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जांएगी। जहां तक हुक्काबार और शराब सर्व करने की बात है अगर कोई एविडेंस हो तो उपलब्ध कराएं, तुरंत एक्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *