जून की गर्मी लगातार बना रही रिकॉर्ड

जून की गर्मी लगातार रिकॉर्ड बनाती जा रही है। हल्द्वानी में तीन जून से अब तक चौथी बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं ऋषिकेश का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में  इससे पहले तीन और चार जून को तापमान 40 डिग्री पर था जबकि छह जून को सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 22 जून 2018 को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का 29.1 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखें तो जून माह में 13 जून 2012 को तापमान 42 डिग्री पहुंचा था। फिर 22 जून 2018 में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान 2015 में 30.2 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को 29 डिग्री पार कर गया है। गर्मी के कारण लोग दोपहर को बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। गर्मी की मार के कारण दिन के समय वाहनों का आवागमन भी कामी कम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *