तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में टूटा नौ साल का रिकॉर्ड

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से लोगों को गर्मी से मिली राहत जारी है। तेज बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बादलों के छाए रहने की वजह से तापमान लुढ़कने से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते नौ सालों में सबसे कम दर्ज किया गया है। इससे पहले 2013 में अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, बारिश नहीं हुई और सूरज बादलों के पीछे छीपा रहा। दोपहर में बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन गर्मी के तेवर नरम ही रहे। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ कम 30.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्यिस रहा। मध्यम रफ्तार से हवा चली व नमी का स्तर 65 से 96 फीसदी रहा। शनिवार देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *