मर्डर केस के सुबूत ले भागा बंदर ! - News Detail

मर्डर केस के सुबूत ले भागा बंदर !

जयपुर । पुलिस ने मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया, सुबूत जुटाए। जब कोर्ट में सुबूत पेश करने की बारी आई तो पुलिस ने जो तर्क दिया उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट में कहाकि मर्डर के सुबूत बंदर ने चुरा लिया। बताया जाता है कि इन सुबूतों में वह चाकू भी शामिल था, जिससे मर्डर को अंजाम दिया गया था।

2016 में हुई हत्या का था सुबूत
यह मामला है राजस्थान के जयपुर की निचली अदालत का है। पुलिस के मुताबिक मामला सितंबर 2016 का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस वक्त चांदवाजी पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा के व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिचितों और रिश्तेदारों ने मामले की तीव्र जांच की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था। पांच दिन बाद इस मामले में पुलिस ने चांदवाजी के रहने वाले राहुल कंदेरा और मोहनलाल कंदेरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन दोनों को हत्या के आरोप में अतिरिक्त जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *