श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज

नोएडा में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। पुलिस महानिदेशक डॉ. डीएस चौहान ने इस मामले पर बैठक बुला ली है जिसमें एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

डीजीपी चौहान, त्यागी की गिरफ्तारी और इसके बाद होने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी भी पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अवस्थी मुख्यमंत्री को त्यागी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देंगे। श्रीकांत त्यागी को मंगलवार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके तीन साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। वह अपने करीबी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया था। जिसका वीडियो वायरल हो जाने पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *