गयी थी शादी में, हुयी दुष्कर्म की शिकार

देहरादून। अंबाड़ी में एक शादी समारोह में आई किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक पपड़ियान स्थित अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने अगले दिन घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई। मां के साथ डाकपत्थर पुलिस चौकी पहुंची किशोरी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार 13 नवंबर की रात में एक 16 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में आई थी। शादी समारोह में देर होने पर भरत सिंह  पुत्र सूरत सिंह  निवासी पपड़ियान ने उसे बाइक पर घर छोड़ने की बात कही। देर रात होने पर किशोरी उसके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोपी किशोरी को उसके घर छोड़ने की बजाय बहला फुसलाकर अपने घर पपड़ियान ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

आरोपी ने किसी को बताने पर उसे डराया धमकाया। 14 नवंबर की सुबह किशोरी अपने घर पहुंची। परिजनों ने रात भर बाहर रहने का कारण पूछा तो किशोरी ने पूरा वाकया बताया। मामला सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। किशोरी अपनी मां को साथ लेकर डाकपत्थर पुलिस चौकी पहुंची, जहां पर आरोपी भरत सिंह के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें प्रथम दृष्टया दुराचार की पुष्टि हुई। चौकी इंचार्ज शमशेर अली के अनुसार आरोपी की तलाश को दबिशें दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी की धरपकड़ को तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *