48 महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुयी पुलिस में - News Detail

48 महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुयी पुलिस में

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में सीधी भर्ती के माध्यम से उप निरीक्षक के पद पर शामिल हुए 48 महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने नरेंद्र नगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पासिंग आउट परेड के बाद शपथ ली।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने महिला उप निरीक्षकों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा निष्ठा और समर्पण ही पुलिस का मुख्य धेय है।

इस अवसर पर  पीटीसी के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह सैलाल, आइजी जीएस मर्तोलिया आदि उपस्थित थे। विजेता प्रशिक्षुओं को सम्मानित करते पुलिस महानिदेशक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *