अभिनेता शशि कपूर का निधन

 मुंबई। अपने खास अंदाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शशि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि यह एक दुखद ख़बर है। शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे। लेकिन वह पृथ्वी थेयेटर में अकसर वक़्त बिताते नजर आते थे और लंबे समय तक उन्होंने इसका संचालन किया है। बाद में उनके बच्चों ने इसकी बागडौर संभाली थी। शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। वह तीन बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2014 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। ख़बर है कि शशि सोमवार की सुबह कोकिलाबेन में चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराये गये थे। उस वक़्त यही ख़बरें अा रही थीं कि वह रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। लेकिन शाम होते-होते यह दुखद ख़बर आयी। उनका जन्म 1938 में हुआ था और वह 79 उम्र के थे।

आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट सहित पूरा बॉलीवुड है शोक में

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों  में से एक शशि कपूर ने हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी आखरी सांसे लीं। शशि कपूर ने ‘जुनून’, ‘शर्मीली’, ‘कलयुग’, ‘अजूबा’, ‘सत्यम शिवम् सुंदरम’ जैसी कई बेहतरीन फ़िल्मों में अपना योगदान दिया है। तीन नेशनल अवार्ड जीतने वाले शशि कपूर पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है और बताया कि यह एक दुखद ख़बर है। शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे। लेकिन वह पृथ्वी थिएटर में अकसर वक़्त बिताते नज़र आते थे। आम जनता सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी यह क्षण शोक से भरा हुआ है। आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट, साजिद ख़ान, बिपाशा बसु और भी कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने इस दुःख को ज़ाहिर किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *