द्रोण वाटिका कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान

-सहस्त्रधारा रोड में देखा गया गुलदार, लोगों में दहशत

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार में गुलदार देखे जाने के बाद आस-पास की कॉलोनियों में ऐहतियात बरती जा रही है। इसी क्रम में द्रोण वाटिका कॉलोनी में रह रहे लोगों ने मिलकर आस-पास की झाड़ियों की सफाई की। यह कॉलोनी मसूरी वन विभाग क्षेत्र से सटे सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका में सुबह करीब 08ः30 बजे द्रोण वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। कॉलोनीवासियों ने जे.सी.बी की सहायता से पूरी कॉलोनी में साफ-सफाई की। कॉलोनी के सचिव श्री आर.डी. यादव ने कहा कि गुलदार देखे जाने की खबर से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। इसलिए जहां भी जंगल-झाड़ का एरिया है, वहां साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही कॉलोनी के सभी स्थानों पर रात के समय प्रकाश लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है। साफ-सफाई अभियान में द्रोण वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्दन कुमार झा, सचिव आर.डी. यादव, कोषाध्यक्ष अमित कुमार के साथ ही जबर सिंह राणा, भूपाल सिंह चौधरी, कुलदीप सहदेव, अशोक आनंद, संजीव बिष्ट, बलराम दीक्षित, विकास, सी.एस. बाली, डॉ. डी.सी. जोशी, रमेन्द्र काला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *