कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगाः प्रीतम सिंह

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में युवा ऊर्जा दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव दबे, कुचले लोगों, किसानों व श्रमिकों के हितों के लिए कार्य किया है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी का एक अभिन्न अंग है जिसमें हमारे नौजवान साथियों का विशेष योगदान रहता है। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरान्त देश के युवा में एक भरोसा जगा है तथा पूरे देश का युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट हो रहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास करने होंगे तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगांें विशेषकर महिलाओं व युवा वर्ग को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें तथा युवा वर्ग में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास को सुदृढ करने का काम करें। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दिनेश कौशल, विनोद कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व प्रवक्ता अजय सिह, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, पूनम कण्डारी, किशोर उनियाल, कांति प्रसाद भट्ट, सुशील कुमार, टिंवकल अरोड़ा, संजय टम्टा, जहागीर खान, धर्मेन्द्र कुमार, इलियास अंसारी, सुरेश कुमार, नन्दलाल गुप्ता, राहुल कण्डारी, दीपक कुमार, शिवकुमार, सिकन्दर कुमार, विषेश्वर प्रसाद अषीश भटनागर, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *