डब्ल्यूआईसी इंडिया ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

-मैजिक शो रहा आकर्षण का मुख्य केंद्र

देहरादून- वल्र्ड इंटेग्रीटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) इंडिया ने अपने सदस्यों के साथ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर डब्ल्यूआईसी परिसर को आकर्षक लाइट्स व क्रिसमस ट्री से सजाया गया। इसके अलावा एक फोटो बूथ भी तैयार किया गया। उत्सव के दौरान क्रिसमस कैरल गायकों ने सभी लोगों को गीत गायन से मंत्रमुग्ध किया। इस खास अवसर पर एक मैजिक शो आयोजित किया गया जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सेंटा क्लाॅज ने बच्चों को टाॅफियां व चाॅकलेट बांटी व लोगों के साथ जमकर मौज मस्ती की। सभी लोगों ने अपने परिवार के साथ नाच-गााने के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। सभी लोगों ने कार्यक्रम में केक, कैंडी व कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनो का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित एक सदस्य ने कहा कि, डब्ल्यूआईसी में हर साल क्रिसमस बड़े खास व नये अंदाज के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि, बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गाे के लिए भी यह कार्यक्रम काफी रोमांचक रहा।
डब्ल्यूआईसी इंडिया की प्रेजीडेंट नाज़िया युसूफ इजुद्दीन ने सभी लोगों को एकता का संदेश दिया। उन्होने कहा कि, क्रिसमस आनंद लेने व मनोरंजन का पर्व भी है। यह एक ऐसा पर्व है जिसे सभी धर्मों के लोग मनाते है व इस अवसर पर जमकर मस्ती करते हैं। उन्होंने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, सभी सदस्यों व बच्चों को इस पर्व का आनंद लेने के उद्देश्य से डब्ल्यूआईसी इंडिया द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *