प्रदेश सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रहीः प्रीतम

-नगर निकायों के मनमाने ढंग से किए जा रहे सीमा विस्तार के विरोध में दिया धरना

देहरादून (न्यूज डिटेल) ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में मनमाने ढंग से किये गये सीमा विस्तार परिसीमन के विरोध के में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। पूरे प्रदेश में नगर निकायों में शामिल किये जाने वाली ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा सीमा विस्तार के पुरजोर विरोध के बावजूद सरकार हटधर्मिता कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीमाविस्तार के पीछे सरकार की कुदृष्टि ग्राम पंचायतों की भूमि पर है। नगर निकायों में पूर्व में शामिल किये गये ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बुनियादी सुविधायें विकसित किये पुनः सीमा विस्तार किया जाना मात्र सरकार की हठधर्मिता का ही परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत सीमा विस्तार कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा खेल संघों के बारे में की गई अनर्गल बयानबाजी की भर्तसना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के खेल मंत्री द्वारा बिना किसी तथ्य के बयान देकर वर्तमान महिला खिलाडियों के साथ-साथ उन महिला खिलाडियों के परिवारांे में भी दरार डालने का काम किया है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के मुखिया को अपने मंत्रिमण्डल सहयोगी के खेल संघ पदाधिकारियों और महिला खिलाडियों पर दिये गये बयान पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
धरने में पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, विजय सारस्वत, डॉ0 संजय पालीवाल, महन्त विनय सारस्वत महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, प्रवक्ता डॉ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, दीप बोहरा, सुनील जायसवाल, महेश जोशी, सूरत सिंह नेगी, राजेश शर्मा, राजेश चमोली, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेश पाण्डे, अभिनव थापर, रीता पुष्पवाण, जगदीष धीमान, प्रभुलाल बहुगुणा, देवेन्द्र बुटोला, षांति रावत, प्रणीता बड़ोनी, जितेन्द्र बिश्ट, कमलेश रमन, पुश्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, अल्पसंख्यक के ताहिर अली,पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, एनएसयूआई के श्याम सिंह चौहान, आईटी के अमरजीत सिंह, सुनित राठौर, श्यामलाल आर्य, यशपाल चौहान, नन्दन सिह घुगत्याल, आदित्य पण्डित, धर्म सिंह पंवार, भरत चन्द रमोला, मोहन काला, सुलेमान अली, ताबी खान, नवीन रमोला, भूपेन्द्र नेगी, मदन कोहली, इशिता सेढ़ा, दिवान सिंह तोमर, सेवादल के कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा, बीना थापा, डिंपल शैली, उद्धिमा टोलिया, राजकुमारी क्षेत्री, लता सिंह, सुशीला देसाई, कविता, रेणु नेगी, अनुज शर्मा, बाला शर्मा, बसन्त पन्त, मनीश नागपाल, पंकज मेसोन, दिनेश गौड सुधीर सुनेरा, किशन लाल शर्मा, शोभाराम, टीकाराम पाण्डेय, नेमचन्द, अनूप पासी, चन्दन लाल, सावित्री पंत, कान्ता गर्ग, सत्येन्द्र पंवार, श्रवण रजौरिया, अनुराधा तिवारी, जोध सिंह  रावत, आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *