नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में भट्ट ने गिनाई प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नववर्ष पर पत्रकारों के साथ मिलन कार्यक्रम में कहा कि जहाँ पिछला वर्ष उत्तराखण्ड सहित देश में भाजपा के लिये ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा वहीं आने वाला समय भी भाजपा के लिये और उपलब्ध्यिाँ लेकर आयेगा।
अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गत वर्ष में जहाँ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर भाजपा ने सरकार बनाई वहंीं गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी की आज केन्द्र के साथ 19 प्रदेशों में सरकारें है और ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ के ध्येय वाक्य को लेकर भाजपा सरकारें कार्य कर रही हैं।
उन्हांेने कहा कि भाजपा राजनीति में शुचिता की पक्षधर है और इसी बात को ध्यान में रखते हुये पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाया जा रहा है। इसका प्रदेश में जनता द्वारा भारी स्वागत हो रहा है और लोग बढ़चढ़ कर इसमेें सहयोग कर रहे हैं। इसी अभियान को लेकर वे स्वयं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहें हैं।
अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार श्रेष्ठ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि राज्य को डिपार्टमेंट ऑफ इकोनोमिक अफेयरस् द्वारा आपदा के अन्तर्गत बैस्ट परफोर्मिगं प्रोजेक्ट का पुरूस्कार दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री का उत्कर्ष अनुश्रवण डैशबोर्ड सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो सरकार के निर्णयों के कार्यान्वयन का अनुश्रवण करता है। साथ ही केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी पर है, इसके अलावा राज्य सरकार ने अपने संसाधनों व केन्द्र सरकार की मदद से 2018 तक केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्य पूरा करने, सन् 2019 तक प्रदेश में हर घर को बिजली उपलब्ध कराने व शत प्रतिशत साक्षरता करने और 2022 तक किसानों की आय दुगना करने व सब को आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इन सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य चल रहा है।
उन्होनें कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति के सम्मान के साथ साथ उन्हें अपनी योग्यता प्रदर्शन करने के पूरे अवसर दिये जा रहें है जो स्वयं में बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होनें कहा कि वर्तमान में सचिवालय व विभिन्न जिलों मेें महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारी कार्यरत हैं। इस सम्बन्ध में उदाहरण देते हुये उन्होंने सचिवालय में प्रमुख सचिव स्तर पर दो महिला अधिकारियों, सचिव स्तर पर चार महिला अधिकारियों, जिलों में तीन महिला जिलाधिकारियों, एक महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व तीन महिला पुलिस अधीक्षकों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर महिलायें उत्कृष्ठ कार्य कर रहीं है। यह मातृ शक्ति का सम्मान और उनकी योग्यता का प्रमाण है।
श्री भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है व भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का संज्ञान लेते हुये सरकार ने कड़े निर्णय लियें है। दूसरी ओर विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय निकाय चुनाव में परिसीमन को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर उन्होनें कहा कि कांग्रेस प्रदेश में विकास के मार्ग में हमेशा बाधक रही हैं। नये परिसीमन से ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी क्षेत्रों के समान सड़क बिजली, पानी, सीवर, पथ प्रकाश, आदि की सुविधायें प्राप्त होगी जिसके लिये केन्द्र मदद देगा। कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग से शिकायत करने के प्रश्न पर उन्होनें कहा कि हम आयोग का सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ॰ देवेन्द्र भसीन व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *