भाजपा में स्वच्छ और पारदर्शी राजनीतिः जोशी

देहरादून। शुक्रवार को देहरादून के राजेन्द्र नगर स्थित वैंडिग प्वाइंट में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल की कार्यसमिति में पार्टी के आजीवन सहयोग निधि के लिए कुल 1.75 लाख की धनराशि एकत्रित की गई है। मण्डल कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सहयोग निधि के तहत कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी ने एक लाख एवं आईटी प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी मनोज जोशी ने एक हजार की धनराशि मण्डल अध्यक्ष को दी।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व और आज की कार्य समिति मे अंतर आ गया है क्योंकि भाजपा संगठन अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर फैल गया है। देहरादून महानगर में मिस कॉल के माध्यम से भाजपा के सदस्यों की संख्या बताते हुए उन्हांेने कहा कि यह संख्या अब 1.25 लाख हो गयी है और हमें इन सभी सदस्यों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाना है तथा भाजपा द्वारा किये गये कार्यो से इन सभी सदस्यों को भी अवगत कराना है। उन्हांेने आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा करते हुए कहा कि दिसम्बर 25 को महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति में आजीवन सहयोग निधि के लिए संग्रह अभियान एवं संग्रह हेतु सम्पर्क अभियान को तत्परता से किया जा रहा है। यह महाअभियान पवित्र अभियान है क्योंकि इसमें धनराशि का संग्रह चैक के माध्यम से किया जा रहा है। कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के सदस्यों की क्षमता को भी आंकलित करेगा और चुनावी दौर में इसका आकलन अत्यधिक काम आऐगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज उत्तराखण्ड भाजपा का गढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विधायक गणेश जोशी की बात कहते हुए बताया कि इनके परिवार से कोई भी राजनीति बैकग्राउंड के में नहीं था उसके बाद भी यह दोनों व्यक्ति अच्छे पदों पर हैं।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा में स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति होती है। आजीवन सहयोग निधि भी पारदर्शी कार्य है क्योंकि इसमें चैक के माध्यम से धनराशि एकत्रित होनी है। उन्होनें कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये टिकट पर चुनाव लड़ना एक अलग सी ताकत का अहसास दिलाता है। उन्होनें तकनीकि की क्रांति में भाजपा की अहम भूमिका बताते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल करना बहुत अच्छा है किन्तु आजकल के नेता सिर्फ फेसबुक और व्हाट्सअप पर फोटो डालकर इतिश्री कर रहे हैं। पार्टी में पद लेने के बाद यदि हम अपनी जिम्मेदार का निर्वहन ना करें तो हमें पद लेने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलोरेन्स की सरकार राज्य में कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि एनएच घोटालों सहित अन्य घोटालों की सजा भी सम्बन्धितों को दी जा रही है। भाजपा की स्वच्छ एवं पारदर्शी क्रियाकलापों को देखते हुए आमजन द्वारा पार्टी को सहयोग किया जा रहा है। उन्होनें पिछले चुनावों में असफल रहने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक जोशी ने कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा में चुनाव से पहले किसी पदाधिकारी का चयन नहीं होता क्योंकि पार्टी संविधानिक तौर पर कार्य करती है। जबकि कांग्रेस इसके विपरित पिछले तीन वर्षो से अपना अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक मंच पर हल्ला मचा रही थी। भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सरकार को बनाती है जबकि कांग्रेस एवं अन्य दलों में ना तो संगठन होता है और ना ही सरकार। उन्होंने भाजपा के स्तम्भों को स्मरण करते हुए कहा कि एक समय था जब हमारी पार्टी में लोकसभा के 2 सदस्य थे, आज संगठन के प्रयासों एवं कार्यकर्ता के त्याग, शक्ति, तपस्या और बलिदान से आज पार्टी के 285 सदस्य लोकसभा में हैं। उन्होनें कहा, संगठन के कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से ही मिस कॉल के माध्यम से बने सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र सेवा को देखते हुए मिस कॉल की गई होगी, मुझे पूर्ण विश्वास है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पिछले 15 से 20 वर्षो से भाजपा की सरकारें हैं किन्तु किसी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, इसके विपरीत कांग्रेस सरकार घोटालों की जन्मदाता है। केन्द्र सरकार की कई योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि किसानों को राहत देने के लिए खाद की कीमतों में बहुत कमी की गई जिससे किसानों को अत्यधिक राहत मिली। उन्होनें बताया कि 8.5 करोड़ की सदस्यता का लक्ष्य लिये भारतीय जनता पार्टी ने आज दिन तक 20 करोड़ सदस्य बना लिये हैं जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में श्रेय दिलाती है। प्रदेश महामंत्री ने केरल एवं पूर्वी भारत की गम्भीर समस्याओं पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, अनिल डबराल, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, मण्डल प्रभारी रंजीत भण्डारी, आरएस परिहार, कुलदीप कपूर, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, नंदनी शर्मा, निरंजन डोभाल, एसपीएस पुण्डीर, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर डोभाल, विकास बिष्ट, चमन लाल बाल्मिीकि सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।
/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *