सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की दर्दनाक मौत - News Detail

सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

 -मसूरी झील मेें हुआ हादसा, देर रात तक पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान 
 देहरादून: मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के पास एक अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कूचल दिया,जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक पुलिस वाहन की तलाश में जुटी रही।
सोमवार को सांय  सात बजे करीब मसूरी झील के पास एक अज्ञात वाहन  ने प्रमिला देवी उम्र 33 पत्नी सुरेंद्र सिंह और उनकी डेढ साल की बेटी श्रष्टि को कूचल दिया,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  मृतका अपने पति और बच्ची के साथ स्कूटर से अपने घर क्यारकुली जा रहे थे,मसूरी झील के पास सड़क के किनारे मृतका के पति ने बाथरूम करने के लिए स्कूटर रोका और बाथरूम करने के लिए गया,इतने में  मसूरी से देहरादून जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी पत्नी औए बच्ची को कूचल दिया,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतका अपने परिवार के साथ उनके गांव क्यारकुली में किराये के मकान में रहती है और मृतका के पति सुरेंद्र सिंह गढवाल मंडल में नौकरी करते हैं।
 प्रभारी निरिक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मसूरी से देहरादून जा रहे एक अज्ञात वाहन ने मसूरी झील के पास क्यारकुली निवासी प्रमिला देवी और उनकी डेढ साल की बेटी श्रष्टि को कूचलने के बाद मौके से फरहार हो गया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त वाहन को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इस सूचना के बाद देर रात तक पुलिस ने बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *