सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए, युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

द्वाराहाट, अल्मोड़ा : युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करने आदि मुद्दों पर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।युवा उक्रांद कार्यकर्ता रानीखेत रोड पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी के साथ तहसील कूच किया। वहां पहुचकर भी शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया।

मौके पर वक्ताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि हल्द्वानी में ओवर हैड टैंकों के निर्माण में हुए घोटाले की जांच की मांग आज तक ठंडे बस्ते में पड़ी है। लोकायुक्त की नियुक्ति पर सरकार मुंह फेर रही है। गैरसैण राजधानी जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चिकित्सकों की नियुक्क्ति का मामला जस का तस पड़ा है। वक्ताओं ने वंचित राज्य आंदोलन के चिन्हिकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें मागें तत्काल पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में युवा उक्रांद के प्रदेश मंत्री अर्जुन खंपा, नगर अध्यक्ष गोविंद अधिकारी, हेम रौतेला, लक्की चौधरी, सूर्य प्रकाश, गौरव भट्ट, लक्षमण बिष्ट, वरुण पाल, रोहित मेहरा, पंकज रौतेला, जगदीश रावत, सूरज रौतेला, हिम्मत सिंह, पूरन पांडे, गिरीश भट्ट, जीतेंद्र सिंह, गौरव पंत, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *