छिंदवाड़ा में तेंदुए का खौफ, 3 बच्चों कोे बनाया शिकार

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तेंदुए का लोगों पर कहर बनकर टूटा है। जिले के ही दो-तीन गांवों से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक, एक तेंदुआ जिले के तीन अलग-अलग गांवों के तीन बच्चों की जान ले चुका है। अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए ने एक बच्चे को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

बताया जाता है कि ये सभी प्रभावित गांव जिले के घने जंगलों से सटे हैं। गांववालों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव पर तेंदुए का खूनी आतंक है। वन संभाग अधिकारी एस. एस. उड्डे ने बताया कि पास के ही एक जंगल से झीरपानी गांव में पिछली रात तेंदुए ने 12 वर्षीय लड़के पर हमला करके उसकी जान ले ली, इतना ही नहीं इसके बाद बच्चे के आधा शरीर खा गया।

तेंदुए ने फिर रविवार रात एक तीन वर्षीय बच्ची पर भी हमला किया। बताया जाता है कि मोहलीमाता गांव में जब वह बच्ची अपने मां और बहन के साथ लकड़ियां इकट्ठे करने घर से बाहर गई थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला किया। उसी दिन उसी तेंदुए ने बिजौली गांव में एक 10 वर्षीय लड़के के उपर हमला किया जब वह बच्चा अपने घर पर खेल रहा था। बताया जाता है कि तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे उसके घर से घसीट कर 100 मीटर दूर ले गया।

जानकारी के मुताबिक, गहरे जख्मों के कारण सभी बच्चों की तत्काल मौत हो गई। वन अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *