जनहित के कार्यों में तेजी लाने के लिए मेयर सौरभ थपलियाल ने ली यूपीसीएल, जल संस्थान,सिंचाई एवं अन्य विभागो की बैठक - News Detail

जनहित के कार्यों में तेजी लाने के लिए मेयर सौरभ थपलियाल ने ली यूपीसीएल, जल संस्थान,सिंचाई एवं अन्य विभागो की बैठक

नगर निगम की भूमि का सर्किल रेट में समावेश, किराया निर्धारण, लंबित बिलों के निस्तारण और मलिन बस्तियों में बिजली-पेयजल संयोजन पर हुई चर्चा

देहरादून। आज नगर निगम कार्यालय में महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में यूपीसीएल, जल संस्थान, पेयजल एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए विभागीय समन्वय के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और लंबित कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई—
1. नगर निगम की भूमि का सर्किल रेट में समावेश: विभिन्न विभागों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में नगर निगम की भूमि को सर्किल रेट में सम्मिलित किए जाने के विषय पर चर्चा की गई, ताकि भूमि से संबंधित प्रकरणों में उचित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
2. नगर निगम की भूमि का किराया निर्धारण: नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई किराये की भूमि का नियमानुसार किराया निर्धारित किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
3. लंबित बिलों का निस्तारण: नगर निगम के विभिन्न देयकों एवं बिलों के समायोजन की प्रक्रिया तथा लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
महापौर सौरभ थपलियाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इन विषयों पर समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक का उद्देश्य नगर निगम से संबंधित लंबित विषयों का समाधान करते हुए विभागीय प्रक्रियाओं को सुचारु बनाना तथा शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *