चरस सप्लाई करने वाली महिला पुलिस हिरासत में

विकासनगर: सहसपुर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खुशहालपुर गांव के पास एक संदिग्ध महिला की जब महिला पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार की गई महिला महराज पत्नी मुस्तकीम ग्राम खुशहालपुर निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यूटीलिटी वाहन चालक है। वह भी उसके साथ जाती है। सहारनपुर, उत्तरकाशी आदि क्षेत्र चरस लाकर वह छात्रों को बेचती है। चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं महिला से तीन हजार रुपये भी बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *