विश्व की सबसे छोटी पेंसिल हुई असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज

हल्द्वानी (नैनीताल) : लीक से हटकर कुछ अलग करने वाले आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय ने एक और कारनामा कर दिखाया है। उपाध्याय की विश्व की सबसे छोटी हस्त-निर्मित पेंसिल को असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में बतौर आर्टिस्ट कार्यरत 45 वर्षीय प्रकाश उपाध्याय ने 0.5 गुणा 0.5 गुणा 5 मिमी साइज की एचबी पेंसिल तैयार की थी। पिछले साल इसे उन्होंने असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉडर्स रिसर्च फाउंडेशन को भेजा था। जिसे 2017-18 के रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। फाउंडेशन ने उपाध्याय को सर्टिफिकेट और अवार्ड देकर सम्मानित किया है। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के उपाध्याय का कहना है पुरस्कार भविष्य में कुछ और बेहतर करने की दिशा में प्रेरित करेगा।
तीन रिकॉर्ड पहले से हैं नाम
प्रकाश उपाध्याय के नाम विश्व की सबसे छोटी (3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी) हस्त निर्मित पुस्तक लिखने का रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। विश्व की सबसे छोटी हस्त निर्मित धार्मिक पुस्तक ‘हनुमान चालीसा’ (3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी) यूनिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। 2016 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली विश्व की सबसे लंबी बनाने वाली भारतीय टीम में उपाध्याय बतौर वरिष्ठ आर्टिस्ट शामिल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *