अपने सपने संस्था ने मनाया ‘हैप्पी जन्मोत्सव’ 

देहरादून। अपने सपने संस्था प्रत्येक महीने असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाती है। इसी क्रम में सुभाषनगर स्थित संस्था परिसर में आज अपने सपने संस्था ने बबिता, चाँदनी एवम् कामनी का जन्मदिन मनाया।
विदित हो कि आए दिन लोग असहाय एवम् जरूरतमंद बच्चों के साथ अपना या तो अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते हंै यह एक अच्छी सोच एवम् नेक कार्य है पर उन असहाय एवम् जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाना क्यों नहीं। इसी सोच के साथ अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन प्रत्येक महीने को ‘हैप्पी जन्मोत्सव’ के रूप में मनाता है। उस माह जिन बच्चों का जन्मदिन होता है उनका एक साथ जन्मदिन ‘हैप्पी जन्मोत्सव’ के रूप में मनाया जाता है। संस्था का इस आयोजन का उद्देश्य यह कि जब कोई अपना या अपने बच्चों का जन्मदिन इन असहाय एवम् जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाते हैं तो कहीं न कहीं इन बच्चों के मन में भी अपने जन्मदिन रूपी भाव उत्पन्न होने पर कुंठित न हो। ऐसे आयोजन प्रत्येक समाजिक संस्था एवम् अनाथालय को भी करना चाहिए। विदित हो कि अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान के साथ-साथ उनको नृत्य, आर्ट, क्राफ्ट, संगीत, खेल आदि सिखाने का कार्य करता है। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, उपसचिव विकास चैहान, प्रोजेक्ट प्रबन्धक बद्री विशाल, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, अभिजीत सावन, विलाल खान, सृष्टि जोशी, विनय गुप्ता, हिमांशु, हिना, अर्शी, ज्योति, स्नेहा नेगी, उमा उनियाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *