एमबीबीएस की छात्रा ने पंखे पर दुपट्टे से लटककर की आत्महत्या - News Detail

एमबीबीएस की छात्रा ने पंखे पर दुपट्टे से लटककर की आत्महत्या

श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी : बीती रात श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सीनियर गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में एमबीबीएस 2013 बैच की छात्रा शिवानी बंसल पुत्री हरीश बंसल ने पंखे पर दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका जसपुर उधमसिंहनगर के मोहल्ला गुजरातियांन की रहने वाली थी।

श्रीनगर कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे सूचना मिली कि हॉस्टल में एक छात्रा फोन कॉल रिसीव नहीं कर रही है और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं दे रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाज तोड़ा। छात्रा शिवानी कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया। पुलिस को उसके कमरे में टेबल के ऊपर रखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने मम्मी पापा भाई बहन को लिखा है कि जिंदगीभर का दुख देकर जा रही हूं। हो सके तो माफ कर देना। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में फेल हो जाने से वह पीछे चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *