श्रीदेवी की मौत के पीछे 'साजिश'? - News Detail

श्रीदेवी की मौत के पीछे ‘साजिश’?

ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद श्रीदेवी की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने सामने आकर बयान दिया है। उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें की हैं। प्रॉसिक्यूटर के बयान से साफ लग रहा है कि मौत के पीछे कोई साजिश भी हो सकता है। आइए जानते हैं .. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा, हम यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि सारी जांच सही तरीके से हुई है कि नहीं। शव सौंपने से पहले हम यह देख लेना चाहते हैं कि मौत से जुड़े जो सवाल उठ रहे हैं , उन सभी के संतुष्ट करने वाले जवाब हमारे पास हैं कि नहीं। प्रॉसिक्यूटर ने आगे कहा,  इस मामले में कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। यह प्रॉसेस का हिस्सा है और इसे फॉलो करना जरूरी है।’ प्रॉसीक्यूटर की बातों से साफ लग रहा है कि  मौत के पीछे जरूर कोई न कोई । षडयंत्र लग रहा है। इससे पहले भारत के राजदूत ने कहा था, ‘ध्यान रखा जाए कि हम दुबई की अथॉरिटीज के साथ काम कर रहे हैं और पूरी कोशिश में हैं कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भिजवा दें। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारे अनुभव के मुताबिक ऐसे केस में प्रॉसेस पूरा होने में दो से तीन दिन लगते हैं। हम इस मामले को पूरी तरह से एक्सपर्ट्स पर छोड़ते हैं कि वह मौत के कारणों का पता लगा सकें।’

श्रीदेवी की अचानक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश हैरान और शोक में है। श्रीदेवी की मौत पर उनके साथ काम करने वाले स्टार्स ने गहरा शोक जाहिर किया है। इन्हीं में एक ऋषि कपूर भी हैं जिन्होंने श्रीदेवी के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। ऋषि ने कहा है की वे श्रीदेवी की मौत से बहुत आहत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *