नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय 18 अप्रैल दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे कपाट - News Detail

नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय 18 अप्रैल दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे कपाट

उत्तरकाशी: रविवार को नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। गंगोत्री मंदिर के कपाट  18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 23 मार्च को यमुना जयंती के दिन निकाला जाना है।

रविवार को गंगा धर्मशाला में तीर्थ पुरोहितों द्वारा गंगोत्री के कपाट खुलने का मुहुर्त तय किया गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष  मुकेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखवा से 17 अप्रैल को 11:45 बजे अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करेगी। जिसके बाद 18 अप्रैल की  दोपहर को अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर 1:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *