इस महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

रुड़की: रुड़की के देव नर्सिंगहोम एक महिला ने चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे सुरक्षित हैं, उनमें 2 लड़कियां और 2 लड़के हैं। बच्चों की मां भी स्वस्थ है।

बहादराबाद के सलेमपुर निवासी सोनी पत्नी मुकेश की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। यह चारों उनकी पहली संतान हैं। मुकेश मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता है। एकसाथ वह चार बच्चों का पिता बना है। देव नर्सिंग होम की डॉक्टर वरिजा ने बताया कि ऑपरेशन से यह डिलीवरी हुई है। मां और बच्चे सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे फिलहाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गर्ग के यहां भर्ती हैं।

डॉक्टर संजय गर्ग ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। दो बच्चों का वजन सवा-सवा किलो है। जबकि दो बच्चों का वजन डेढ़-डेढ़ किलो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *