उत्तराखंड में मैदान से लेकर उच्च हिमालय तक बढ़ रहा है तापमान

देहरादून: उत्तराखंड में पारा पहाड़ चढ़ने लगा है। यहां तक कि उच्च हिमालय में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मध्य हिमालय भी इससे अछूता नहीं है। रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, रुड़की और कुमाऊं के तराई में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में नरमी के संकेत नहीं है।

राजधानी देहरादून के लिए गुरुवार सीजन का सबसे गरम दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में सूरज की तपिश बेचैनी बढ़ा रही है। इससे बाजारों में चहल-पहल भी कम हुई है। यही हाल शुक्रवार का भी है।

आमतौर पर अप्रैल में देहरादून का तापमान औसतन 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन वर्ष 2016 में यह 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
तापमान की स्थिति

स्थान——————–अधिकतम———-न्यूनतम

गंगोत्री————————13—————(-01)

बदरीनाथ———————-09—————01

केदारनाथ———————12—————-01

यमुनोत्री———————-11————–(-01)

उत्तरकाशी——————–30————–11

रुद्रप्रयाग———————–30————14

पौड़ी—————————-29————14

गोपेश्वर————————29———–16

टिहरी—————————25————13

मसूरी————————–24————-12

रुड़की————————37.8———–21.1

देहरादून——————–37.1————19.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *