हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से पिछले सप्ताह की शादी - News Detail

हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से पिछले सप्ताह की शादी

मुंबई। एक के बाद एक, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी का सिलसिला ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शादियों में भी सीक्रेटली शादी करने का नया ट्रेंड चला है। जब सभी सोनम कपूर की शादी में बिज़ी थे तब अचानक से नेहा धूपिया ने अपनी शादी की घोषणा कर दी और वो भी सीधे शादी की फोटो के साथ और अब एक और सेलेब इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

आपको बता दें कि मशहूर सिंगर और म्युज़िक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से पिछले सप्ताह ही शादी कर ली है और आज रात वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ शादी की पार्टी करने वाले हैं। आपको बता दें कि यह हिमेश की दूसरी शादी है। हिमेश जब 21 साल के थे तो उन्होंने कोमल से शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा स्वयम भी है। साल 2016 में हिमेश ने कोमल से अपनी 22 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया और दोनों ने मिलकर तलाक़ के लिए अर्ज़ी भी दी और साल 2017 में इनका तलाक़ भी हो गया।

जब हिमेश और कोमल के बीच तलाक़ की कार्रवाई चल रही थी तब ख़बरें यह भी थी कि इन दोनों के अलग होने की वजह सोनिया ही है। लेकिन, बाद में दोनों ने ही इस ख़बर को अफवाह बताया था। ख़बरों की माने तो हिमेश और सोनिया पिछले कई समय से लिव-इन में रह रहे थे। सोनिया को आपने टीवी शोज ‘कैसा ये प्यार है’, ‘परिवार’, ‘पिया का घर’ और ‘येस बॉस’ जैसे शोज में देखा होगा। शादी के बाद अब इंतजार है हिमेश और सोनिया की शादी की तस्वीरों का! वैसे, हिमेश और सोनिया को शादी की ढ़ेरों बधाईयां!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *