उत्तराखंड में तप रहे हैं मैदान और पहाड़

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ पर पारे की चढाई जारी है। रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 38 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। रुद्रप्रयाग में न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। पिछले दिनों 18 से 20 डिग्री के बीच चल रहा तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं चार धाम में देखें तो गंगोत्री तापमान सर्वाधिक है। यहां पारा 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मैदानी क्षेत्रों में पौड़ी जिले का कोटद्वार शहर सबसे गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में मैदान और पहाड़ दोनों तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोनों इलाकों में तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक है। फिलहाल इस स्थिति में अगले दो दिन तक कोई परिवर्तन नहीं होने वाला। आलम यह है कि पर्वतीय नगरों में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है। जबकि मैदानों में पारा 40 डिग्री अथवा इससे पार है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में दोपहर के वक्त गर्म हवाएं तन को झु़लसा रही हैं। दोपहर के वक्त सड़कें सूनी हैं और बाजारों से भी चहल-पहल गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *