अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चैतन्य से शादी करने जा रही है श्वेता त्रिपाठी

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों शादी की ख़बरें बहुत आ रही हैं। इस साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हुई और अब ख़बरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी एक बंधन में बंधने वाले हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी हाल ही में शादी की है और फिलहाल वो बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। इन सभी के बीच अब एक और अभिनेत्री की शादी की ख़बर आई है, ये हैं श्वेता त्रिपाठी।

जी हां, ‘मसान’ और ‘हरामखोर’ जैसी फ़िल्मों में दिखाई दी गई श्वेता अब जल्द ही शादी करने वाली हैं। दो महीने पहले ही उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो के ज़रिये लोगों को बताया था कि उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चैतन्य ने उन्हें प्रपोज़ किया है। चैतन्य एक सक्सेसफुल रैपर हैं और आप इन्हें स्लोचीता के नाम से भी जानते होंगे। आपको बता दें कि श्वेता के हाथों में चैतन्य के नाम की मेहंदी भी रच चुकी है और 29 जून 2018 को ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बतातें चलें कि इनकी शादी गोवा में होने वाली है जहां इनके ख़ास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। श्वेता 32 साल की हैं और चैतन्य उनसे पांच साल छोटे हैं। ये अलग बात है कि श्वेता अपनी उम्र से कई ज्यादा छोटी लगती हैं। चैतन्य और श्वेता पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं। श्वेता और चैतन्य की मुलाक़ात दिल्ली में एक परफॉरमेंस के दौरान हुई थी। और जब वो मुंबई वापस लौट रहे थे तो उनके बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

दो महीने पहले चैतन्य ने श्वेता को मुंबई के एक क्लब में उनके एक परफॉरमेंस को देखने के लिए बुलाया था। जहां, चैतन्य ने अपने हाथ पर श्वेता के नाम का टैटू दिखाकर उन्हें सबके सामने प्रपोज़ किया। इसके बाद दोनों ने मौजूद दोस्तों के लिए तस्वीरों के लिए पोज़ दिया और यही वीडियो श्वेता ने अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया था।

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी है। श्वेता ‘मसान’ और ‘हरामखोर’ के अलावा कुछ वेब सीरीज़ में भी नज़र आई हैं और लोगों ने इन्हें बहुत पसंद भी किया है। चैतन्य ने कई रैप गाए हैं और इनमें से कई रैप वेब सीरीज़ के लिए हैं। श्वेता एक बेहतरीन कलाकर है और अपनी क्रिएटिविटी उन्होंने अपनी मेहंदी पर भी लगाई है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने एक हवाई जहाज बनवाया है जिसके निचे उन्होंने अपनी शादी के तारीख़ भी लिखी है। वहीं, दूसरे हाथ पर उन्होंने अपने और चैतन्य को एक गाड़ी में बैठा हुआ बताया है और उसके नीचे दोनों के नामों के शुरूआती अक्षर लिखे हुए हैं। ST- श्वेता त्रिपाठी और CS- चैतन्य शर्मा! इसके अलावा आप उनकी मेहंदी में चैतन्य के नाम को भी आसानी से ढूंढ सकते हैं।

चैतन्य ने इरफ़ान ख़ान की आने वाली फ़िल्म ‘कारवां’ में भी एक गाने में रैप किया है जो जल्द ही सामने आने वाला है। इसके अलावा चैतन्य ने भी हाल ही में अपने इन्स्टा अकाउंट पर श्वेता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि वो इस शादी को लेकर कितने खुश हैं। तस्वीर में देखिये दोनों कितने प्यारे लगते हैं, Made For Each Other!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *