दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर

बाजपुर: बन्नाखेड़ा से दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह घायल होने पर दोनों की उपचार के बाद मौत हो गई।

ग्राम भीकमपुरी निवासी मोहन सिंह (60) पुत्र धर्म सिंह अपने बेटे ज्ञानी सिंह (30) के साथ बाइक पर बन्नाखेड़ा से दवाई लेकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गत देर रात गांव के नजदीक तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस पर परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। आरोपित वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी खोज में जुटी है। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *