मां के इशारे पर सौतेला भाई ने किया सामूहिक दुष्कर्म

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे उड़ी सेक्टर में एक नाबालिग ने अपनी मां के इशारे पर पहले अपने दोस्तों के साथ अपनी नौ वर्षीय सौतेली बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस कृत्य को मृतका की सौतेली मां न सिर्फ देखती रही बल्कि उसने ही गला दबाकर उसकी आवाज हमेशा के लिए शांत कर दी।

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्‍ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी आंखें निकाल ली थीं। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने बच्‍ची की सौतेली मां, सौतेले भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बारामूला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बच्‍ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई थी। आरोपियों ने बच्‍ची की आंखें निकाल ली थीं। हमने हत्‍या में इस्‍तेमाल हथियार और ऐसिड लाने के लिए इस्‍तेमाल किए गए प्‍लास्टिक केन को बरामद कर लिया है। दो नाबालिगों समेत सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस तरह हुई हत्या-
23 अगस्त को वह सौतेली बेटी को लेकर जंगल में गई। उसने अपने बेटे को भी बुलाया जो अपने दो दोस्तों के साथ जंगल में पहुंच गया। इनके अलावा एक अन्य युवक ने भी इस कृत्य में उनका साथ दिया। सौतली मां के कहने पर सभी ने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की की हत्या कर दी।

हत्या के बाद भाई ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फैंक दिया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, चाकू और तेजाब की बोतल बरामद कर ली है। जल्द ही सभी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *