इस अस्पताल में नि:शुल्क मिलेगी कैंसर की दवा - News Detail

इस अस्पताल में नि:शुल्क मिलेगी कैंसर की दवा

देहरादून: कैंसर की बीमारी मरीज को जितना दर्द देती है उससे कहीं ज्यादा दर्द उसका महंगा इलाज देता है। ऐसे में इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक राहतभरी खबर है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर की 11 प्रकार की दवाएं अब मरीजों को मुफ्त मिलेंगी। किसी सरकारी अस्पताल में मरीजों को पहली बार यह सुविधा मिलने जा रही है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सालयों में शुमार दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ वक्त पहले ही कैंसर का उपचार शुरू किया गया है। निम्न वर्ग के मरीजों के लिए यह सुविधा वरदान साबित हुई हैं। कैंसर पीडि़त मरीजों की यहां न सिर्फ सर्जरी की जा रही है बल्कि उन्हें कीमोथेरेपी भी दी जा रही है। बस रेडियोथेरेपी की व्यवस्था नहीं है, जिसके लिए अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की एक बहुत बड़ी समस्या दूर कर दी है। दरअसल कैंसर की दवाएं बहुत महंगी हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ती है। जिसमें उनका काफी पैसा खर्च हो जाता है। निम्न वर्ग के लोगों को इस कारण न केवल बीमारी बल्कि आर्थिक मोर्चे पर जूझना पड़ता है। पर अब दवाएं उन्हें अस्पताल में ही मिल सकेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि बुधवार को क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें दवा खरीद पर मुहर लग गई है। दवा का ऑर्डर भी कर दिया गया है। कुछ ही वक्त में दवा मरीजों को मिलने लगेंगी। जिससे मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *