संदिग्ध परिस्थितियों में लापता प्रापर्टी डीलर, जांच में जुटी पुलिस - News Detail

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता प्रापर्टी डीलर, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के उन्नति विहार लोअर नत्थनपुर से मार्निंग वॉक निकले प्रापर्टी डीलर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से प्रापर्टी डीलर का पता लगाने में जुटी है।

प्रापर्टी डीलर अनिल बत्रा का उन्नति विहार लोअर नत्थनपुर में अपना मकान है। सोमवार सुबह वह घर से मार्निंग वॉक पर निकले। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन मिलाने की कोशिश की तो पता चला कि फोन घर पर ही छोड़ रखा है। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने मार्निंग वॉक पर जाने वाले रास्तों पर लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन जोगीवाला पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज सचिन पुंडीर ने बताया कि परिजनों की ओर से अनिल बत्रा की गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उनके नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *