सत्संग में हुई महिला की चेन चोरी, जांचे जा रहे सीसीटीवी फुटेज - News Detail

सत्संग में हुई महिला की चेन चोरी, जांचे जा रहे सीसीटीवी फुटेज

देहरादून: परेड ग्राउंड में सत्संग में भाग लेने पहुंची की एक महिला की चेन चोरी हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चेन चोरी करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चोर की तलाश में सत्संग वाले दिन की वीडियोग्राफी के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं।

27 से तीस सितंबर तक परेड ग्राउंड में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग चला। तीस सितंबर को सत्संग के अंतिम दिन रानी पोखरी निवासी लीला रावत भी यहां पहुंचीं। पीडि़ता के मुताबिक सत्संग के दौरान किसी महिला ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। महिला को घर पहुंचने के बाद चेन चोरी होने का पता चला।

बताया कि उस समय काफी भीड़ होने के कारण इस ओर ध्यान नहीं गया। बुधवार को महिला ने डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सत्संग के दौरान हुई वीडियोग्राफी के साथ ही सीसीसीटी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ि‍ता ऋषिकेश में अस्पताल कर्मचारी बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *