पुलिस ने किया दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद - News Detail

पुलिस ने किया दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे दो सोने की चेन, एक तमंचा, दो कारतूस और दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित में से एक के खिलाफ मुजफ्फरनगर में हत्या सहित अन्य अपराधों में सात मामले दर्ज है।

आइडीपीएल वीरभद्र मार्ग निवासी राकेश ममगाई ने 23 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मां शकुंतला देवी जब जेजे ग्लास फैक्ट्री से आगे विस्थापित कॉलोनी जाने वाली सड़क से जा रही थी। तभी बाइक सवार दो लड़कों ने उनके गले से चेन झपट ली थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुराने 32 शातिर अपराधियों का सत्यापन किया गया।

क्षेत्र के लगभग 56 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। फुटेज के आधार पर पता चला कि वारदात में काले रंग की बाइक का इस्तेमाल हुआ है। इसी आधार पर इस बाइक की तलाश शुरू की गई। श्यामपुर रेलवे फाटक पर चेकिंग के दौरान ऐसी ही एक बाइक दिखी तो पुलिस टीम ने उसे रोका और जांच की। बाइक सवार दो लोगों से दो सोने की चेन, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि एक चेन 23 सितंबर को लूटी गई थी। जबकि दूसरी चेन बसंत विहार देहरादून क्षेत्र से लूटी गई है। पुलिस ने आरोपित मोहम्मत रफी उर्फ सलमान पुत्र इरफान निवासी ग्राम पुहाना किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार और रिजवान पुत्र अनवर मूल निवासी ग्राम बरवाला बुढाना रोड मुजफ्फरनगर हाल निवासी बंधा रोड मच्छी मौहल्ला सिविल लाइन रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपितों से बसंत विहार की वारदात में प्रयुक्त एक एक्टिवा भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि रिजवान के खिलाफ कोतवाली मुजफ्फरनगर में हत्या के दो व शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट में आठ मामले दर्ज है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *