अहमदाबाद में नवरात्रि के पहले दिन ही लड़कियों को परेशान करते 8 बदमाश गिरफ्तार

अहमदाबाद। अहमदाबाद पुलिस ने नवरात्रि के पहले दिन ही लड़कियों को परेशान करते 8 रोड रोमियों को गिरफ्तार किया है।सभी आठ रोमियो अलग-अलग क्षेत्रों में पकड़े गये है। ये सभी में पार्टी प्लोट तथा बाजारों में लड़कियों को परेशान करते थे। महिला पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।दरअसल हर वर्ष नवरात्रि के दौरान लड़कियों से छेड़खानी करने की घटनाएं बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस ने नवरात्रि में लड़कियों को परेशान करते रोड रोमियों को पकड़ने के लिए एक्शन प्लान बनाया है।रोड रोमियों पर नजर रखने के लिए शहर के पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों को ट्रेडिशन ड्रेस में क्लबों, पार्टी प्लोंटों, फार्म हाउस सहित के जगहों पर तैनात किया गया है।महिला पुलिस के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन ही अलग-अलग क्षेत्रों में लड़कियों से छेड़छाड़ करते 8 रोमियों को पकड़ा गया है। महिला पुलिस थाने लाया गया है। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद सभी को लोकअप में बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *