आगरा की बस नोएडा में डिवाइडर से टकराकर पलटी - News Detail

आगरा की बस नोएडा में डिवाइडर से टकराकर पलटी

नोएडा। आगरा से दिल्ली आ रही एक टूरिस्ट बस सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास महामाया फ्लाई ओवर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान खनसा के रूप में हुई है। वह बेलगांव महाराष्ट्र की रहने वाली थी, जो अपने माता पिता के साथ घूमने आए थी। वहीं, इस हादसे में 50 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सेक्टर 30 स्थिति जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सड़क पर घंटों जाम लगा रहा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाने के बाद जाम खुला। घायलों में 4 कई हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की शिकार हुई बस टूर एंड ट्रैवेल की है। यह बस आगरा से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 टूरिस्ट बैठे हुए थे। यह टूरिस्ट महाराष्ट्र, कोलकाता और उड़ीसा के बताए जा रहे हैं। सभी टूरिस्ट को सोमवार को दिन भर दिल्ली के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करने थे।सैलानियों में दर्जन भर बच्चे और करीब 15 महिलाएं भी शामिल हैं। रात करीब 3 बजे बस नोएडा में प्रवेश की। महामाया फ्लाई ओवर के पास चालक को नीद आ गई। वह स्टेयरिंग पकड़े ही सो गया और झपकी के चलते उसके हाथ से बस डिवाइडर की तरफ मुड़ गई और बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। बस में बैठे ज्यादातर यात्री भी सो गए थे। अचानक वे एक दूसरे पर गिरने लगे और चीख पुकार मच गई।100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद सेक्टर 39, सेक्टर 20 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य मे जुट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों में बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 को दूसरे निजी अस्पताल के लिये रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *