फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर गोलीबारी

फ्लोरिडा। अमेरिका में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। शनिवार को फ्लोरिडा में एक अज्ञात व्‍यक्ति ने योगा स्टूडियो को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। खबरों के मुताबिक, इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी स्थित एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। टैलाहैसी की सिटी प्रवक्ता एलिसन फैरिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर की मौत हो चुकी है। हमले में घायल पांचों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस के मुताबिक, घायलों की हालत काफी गंभीर है। हालांकि पुलिस हमलावर की पहचान अभी तक नहीं कर पाइ्र है में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *