प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं फेमिना मिस इंडिया 2016

10_04_2016-missindia10

मुंबई। दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी ने फेमिना मिस इंडिया 2016 का खिताब जीत लिया है। शनिवार रात हुए मुकाबले में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं सुसृष्टि कृष्णा फर्स्ट रनर-अप रहीं और पंखुड़ी गिडवानी सेकेंड रनर-अप रहीं।

आपको बता दें कि प्रियदर्शनी फिलहाल दिल्ली में रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गुवाहाटी के मारिया पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इससे पहले प्रियदर्शिनी ने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2016 में प्रियदर्शनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फर्स्ट रनरअप रहीं सुसृष्टि कृष्णा मिस इंटरनेशनल में भाग लेंगी वहीं सेकंड रनर-अप रहीं पांखुड़ी भारत की ओर से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजंट का हिस्सा होंगी।
प्रियदर्शिनी को खिताब मिलने पर मॉडल व एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ट्वीट कर बधाई भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *